फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा का युवक गाजियाबाद में निकला कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। अमरोहा का युवक गाजियाबाद में कोरोना पॉजिटिव पाया गया। युवक ने गाजियाबाद के एक निजी लैब में सैंपल कराया था। रिपोर्ट में वह संक्रमित निकला। निजी अस्पताल ने भर्ती करने से इंकार कर दिया। इसके बाद युवक को टीएमयू हास्पिटल में भर्ती कराया गया। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने युवक के छह क्लोज कांटेक्ट वालों को क्वारंटीन कर दिया गया है।
विज्ञापन

शहर का एक युवक लाइट डेकोरेशन का काम करता है। युवक को कुछ दिनों से सिर में दर्द की शिकायत थी। मंगलवार को परिजन उसे गाजियाबाद के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां डाक्टरों ने निजी लैब में उसकी कोरोना की जांच कराई। बुधवार को आई रिपोर्ट में युवक कोरोना संक्रमित पाया गया। रिपोर्ट आने के बाद निजी अस्पताल ने उसे भर्ती करने से मना कर दिया। बाद में परिजन युवक को गाजियाबाद से लेकर टीएमयू हास्पिटल पहुंचे। जहां उसे भर्ती कराया गया। जानकारी होने पर स्वास्थ्य विभाग ने उसके क्लोज कांटेक्ट को खंगाला। उसके संपर्क में छह लोगों को क्वारंटीन कर दिया गया है।
सात पॉजिटिव में दो के नहीं मिले कोई कांटेक्ट
अमरोहा। मंगलवार को संक्रमित पाए गए सात मरीजों में से दो के कोई क्लोज कांटेक्ट नहीं मिले है। जबकि एक संक्रमित के परिवार के सदस्य पहले से क्वारंटीन हैं। बाकी चार संक्रमितों के संपर्क में 21 लोग पाए गए। सभी को क्वारंटीन करके सैंपल कराया गया है। वहीं बुधवार को 65 लोगों को सैंपल कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें