फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवासी की नासमझी से हॉटस्पॉट बना मोहल्ला, किया गया सील

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा(अमरोहा)। दिल्ली से आए एक व्यक्ति की नासमझी से पूरा मोहल्ला आज हॉटस्पाट बन चुका है। सूचना पर स्वास्थ्य टीम उसे लेने गई तो वह भाग निकला। दो दिन बाद उसे पकड़ा जा सका। उसकी सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मोहल्ले के 200 मीटर के दायरे को हॉटस्पाट बनाकर सील कर दिया गया। सील किए गए क्षेत्र में रहने वाले लोगों को जरूरत की चीजों की आपूूर्ति पालिका प्रशासन कराएगा। बुधवार को एसडीएम ने पालिका अधिकारियों के साथ इलाके का निरीक्षण किया। उन्होंने मुहल्ले में सैनिटाइजर का छिड़काव कराने के निर्देश दिए। दूसरी ओर मुहल्ले के लोग अभी कोरोना की दहशत में जी रहे हैं।
विज्ञापन

बताते चलें कि दिल्ली से आए एक व्यक्ति की कोरोना जांच पॉजिटिव आने के बाद मोहल्ले में हड़कंप मचा हुआ है। यह व्यक्ति होम क्वारंटीन करने गई स्वास्थ्य विभाग की टीम को देखकर भाग गया था। दो दिन बाद उसे पकड़ कर क्वारंटीन सेंटर भेजा गया था। दो दिन तक यह व्यक्ति मोहल्ले में खुलेआम घूमता रहा था। मंगलवार की रात रिपोर्ट आने के बाद कोरोना संक्रमित रोगी के संपर्क में आए तीन परिवारों के 17 सदस्यों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्वारंटीन सेंटर भेज दिया था। इन सभी की कोरोना जांच कराई जाएगी। सुुरक्षा के लिहाज से प्रशासन ने मोहल्ले को चारों ओर से सील कर दिया गया। एसडीएम शशांक चौधरी पालिका अधिकारियों के साथ मोहल्ले में पहुंचे और सभी पांच गलियों को सील करा दिया। उन्होंने बताया कि इस इलाके में रहने वाले लोगों को रोजमर्रा की वस्तुओं की आपूर्ति पालिका द्वारा होम डिलीवरी के जरिए कराई जाएगी। उन्होंने सील किए गए इलाके में बाहर निकलने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है। इस मौके पर सीओ मोनिका यादव, ईओ बिजेंद्र पाल, प्रभारी निरीक्षक सर्वेंद्र शर्मा आदि मौजूद थे।
मोहल्ले में है दहशत का माहौल
मंडी धनौरा। दिल्ली से आए कोरोना संक्रमित रोगी दो दिन तक मोहल्ले के बाहर भी कई लोगों के संपर्क में रहा था। उन तीन परिवारों के सभी लोगों को क्वारंटीन कर दिया गया है जिनके घरों में गया था। इसके अलावा भी कोरोना संक्रमित रोगी के कई अन्य लोगों के संपर्क में आने की बात सामने आ रही है। लोग दबी जुबान से इसकी चर्चा कर रहे हैं। लोग भय के कारण अपने घर के दरवाजों के हैंडल आदि सैनिटाइजर से साफ कर रहे हैं। मोहल्ले में दहशत का माहौल है। लोगों की नजर इस ओर लगी हुई है कि कोरोना संक्रमित रोगी के संपर्क में आने वाले लोगों को भी संक्रमण लगा है या नहीं। वे उनकी कोरोना जांच का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें