अमरोहा। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। लगातार तीसरे दिन भी पॉजिटिव केस सामने आए। शुक्रवार को पुणे से लौटे बेकरी में मजदूरी करने वाले ममेरे-फुफेरे भाई समेत चार लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। दो पॉजिटिव गुजरात के सूरत से लौटे है, जो सिलाई का काम करते हैं। चारों संक्रमित मरीजों को विम्स हास्पिटल भेज दिया गया। वहीं मरीजों के क्लोज कांटेक्ट वालों को क्वारंटीन सेंटर में भेज दिया गया। जिले में पिछले तीन दिनों में दस नए पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं।
पिछले 22 दिन के भीतर लखनऊ-सहारनपुर समेत गैर राज्यों से बाया बस 1800 मजदूरों अमरोहा पहुंचे हैं। रोडवेज बस स्टैंड पर थर्मल स्क्रीनिंग के बाद सभी को उनके तहसील क्षेत्र में बने क्वारंटीन सेंटर में रखा गया है। नौगांवा सादात के विक्टोरिया पब्लिक स्कूल में 36 लोग क्वारंटीन चल रहे है। स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार तक 1217 लोगों को सैंपल लिए थे। इसमें में से 1154 की रिपोर्ट आ चुकी है। 1112 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है। जबकि 63 लोगों की रिपोर्ट आना बाकी थी। शुक्रवार को 29 लोगों की सैंपल रिपोर्ट अमरोहा पहुंची। इसमें चार युवक कोरोना संक्रमित पाए गए। इसमें पुणे की बेकरी की फैक्ट्री में काम करने वाले दो ममेरे-फुफेरे भाई और सुरत में सिलाई का काम करने वाले दो मजदूर शामिल हैं। चारों सोलह मई को ट्रक और बस से अमरोहा पहुंचे थे। जिला प्रशासन ने बिना घर भेजे क्वारंटीन कर लिया था। चार और नए केस सामने आने से जिला प्रशासन में खलबली मची। पिछले तीन दिनों में दस पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। अब जिले पॉजिटिव मरीजों की संख्या 43 हो गई है। डॉक्टरों ने चारों मरीजों के परिजनों को होम क्वारंटीन किया है। साथ ही स्थानीय लोगों से घर के बाहर निकलने पर पाबंदी लगा दी है।