फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस दिन आइसोलेशन में रहा युवक फिर पॉजिटिव आया

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा(अमरोहा)। रविवार को नगर के सरकारी अस्पताल में कराई गई कोरोना जांच में 10 दिन तक आइसोलेशन में रहा एक युवक फिर से पॉजिटिव आया है। उसको दोबारा से रजबपुर स्थित आइसोलेशन में भेज दिया गया है। थाने में तैनात एक सिपाही भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। कुल छह लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सभी को आइसोलेशन में भेज दिया गया है।
विज्ञापन

सरकारी अस्पताल के अधीक्षक डा. अमोल सिंह ने बताया कि रविवार को सरकारी अस्पताल में 135 लोगों की एंटीजन किट के जरिए जांच की गई थी। एंटीजन किट में एक भी व्यक्ति पॉजिटिव नहीं पाया गया। आरटीपीसीआर जांच में छह लोग पॉजिटिव पाए गए। पाँजिटिव पाए गए लोगों मेें एक युवक भी शामिल है। यह युवक कोरोना संक्रमित पाए जाने पर 10 दिन रजबपुर स्थित आइसोलेशन में रहा है। दो दिन पहले ही रजबपुर से वापस घर आया था। उसको अपने कान का आपरेशन कराना है। उसने आरटीपीसीआर जांच कराई थी। जांच में वह दोबारा से पॉजिटिव आया है। उसको फिर से आइसोलेशन में भेज दिया गया है। कोरोना संक्रमित लोगों में थाने में तैनात एक सिपाही भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें