फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

364 सैंपल की आई रिपोर्ट, कोई संक्रमित नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। मंगलवार को छह पॉजिटिव केस सामने आने के बाद बुधवार जिला प्रशासन और शहर के लोगों के लिए राहत भरा रहा। लखनऊ से आई 364 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव रही। कोई भी कोरोना संक्रमित नहीं पाया गया। जिले में अब तक 88 लोग संक्रमित पाए गए हैं। वैंक्टेश्वर मेंडिकल कालेज से दो मरीज डिस्चार्ज किया गया है। सिर्फ 14 केस एक्टिव चल रहे हैं। विभाग ने 180 लोगों के सैंपल लिए हैं। अब 257 सैंपलों की रिपोर्ट आनी बाकी है। वहीं वेंक्टेश्वर मेडिकल कालेज से स्वस्थ हुए दो मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया।
विज्ञापन

बुधवार तक स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना की रोकथाम के लिए 3661 लोगों के सैंपल लिए हैं। इनमें से 3404 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आ चुकी है। इसमें 3322 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि जिले के 88 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। बुधवार को पीजीआई लखनऊ से 364 सैंपलों की रिपोर्ट अमरोहा पहुंची। इसमें सभी लोग निगेटिव पाए गए हैं। निगेटिव रिपोट मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली। विभाग ने 180 नए लोगों सैंपल लेकर लखनऊ भेजे हैं। अब 257 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आना बाकी है। अब तक टोटल 71 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। जबकि 14 केस एक्टिव चल रहे हैं। इसमें 12 मरीजों का इलाज रजबपुर के वैंक्टेश्वर मेडिकल कालेज में चल रहा है। जबकि दो मरीज मुरादाबाद के टीएमयू में भर्ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें