फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-बेटी और फैक्टरी कर्मी सहित आठ लोग कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में मां-बेटी और फैक्टरी कर्मचारी सहित आठ लोग और करोना संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों को होम आइसोलेशन और कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब तक संक्रमितों की संख्या 4251 पहुंच गई है। कुल 95 केस एक्टिव चल रहे हैं। वहीं स्वस्थ होने के बाद 21 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को गाजियाबाद की लैब में प्रतीक्षारत 463 आरटी-पीसीआर सैंपलों की रिपोर्ट आई है। इसमें आठ लोग संक्रमित निकले है। जबकि, एंटीजन किट और ट्रूनेट मशीन से 638 लोगों की जांच कराई गई थी। इसमें कोई भी पॉजिटिव नहीं मिला है। पॉजिटिवों में अमरोहा नगर की मां-बेटी और गजरौला में फैक्टरी कर्मचारी शामिल हैं। सीएमओ सौभाग्य प्रकाश ने बताया कि कोरोना के आठ नए मरीज मिले हैं। संक्रमितों को होम आइसोलेशन और कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 4251 पहुंच गई है। कुल 95 केस एक्टिव चल रहे हैं। जबकि स्वस्थ होने पर 21 मरीजों डिस्चार्ज किया गया है। वहीं 586 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। अबतक 222010 लोगों की जांच कराई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें