अमरोहा के कोट बाजार में खरीदारी करने पहुंचे लोग।
- फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। बिना मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग में लापरवाही के चलते जिले में कोरोना संक्रमण फैलता जा रहा है। कोरोना संक्रमित बुजुर्ग की गाजियाबाद में इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि फैक्टरी कर्मचारी और पुलिस कर्मी 38 लोग कोरोना संक्रमित मिले है। जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 2683 पहुंच गई है। जबकि 308 केस एक्टिव चल रहे हैं। वहीं स्वस्थ्य होने के बाद 25 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। अबतक 39 लोगों की मौत हो चुकी है।
रविवार को सरकारी लैब से प्रतीक्षारत 328 सैंपलों की रिपोर्ट आई है। इसमें 27 लोग संक्रमित पाए गए। वहीं जिलेभर में एंटीजन किट और ट्रूनेट मशीन से 1082 लोगों की जांच कराई गई। इसमें 11 लोग संक्रमित निकले। संक्रमितों गजरौला की एक फैक्टरी के दो कर्मचारी और दो पुलिस कर्मी शामिल है। वहीं 11 सितंबर को संक्रमित पाए गए 78 वर्षीय बुजुर्ग की शनिवार की रात गाजियाबाद के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। चिकित्सकों की मौजूदगी में रविवार को शव का अंतिम संस्कार कराया गया। कोविड नोडल अधिककारी डॉ हरिदत्त नेमी ने बताया रविवार को जिलेभर में कोरोना के 38 नए मरीज मिले हैं। संक्रमितों को होम आइसोलेशन और कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 2683 पहुंच गई है। कुल 308 केस एक्टिव चल रहे हैं। वहीं स्वस्थ होने के बाद 25 मरीजों को डिस्चार्ज कर घर भेजा गया है। वहीं कोरोना से मौतों का आकड़ा 39 पहुंच गया है।अब तक 107380 लोगों की जांच जा चुकी है। इसमें 1158 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है। वहीं 374 लोगों के सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए हैं।