फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से चकबंदी लेखपाल की मौत, 33 कोरोना संक्रमित मिले

विज्ञापन
अमरोहा में शनिवार को खुला बाजार पर भीड़ कम। - फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन
अमरोहा। अनलॉक चार के बाद जिले में कोरोना संक्रमण दायरा तेजी से बढ़ रहा है। शनिवार को कोरोना से हसनपुर के चकबंदी लेखपाल की मुरादाबाद टीएमयू में इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि तहसील के छह कर्मचारी, महिला चिकित्सक, बैंक मैनेजर सहित 33 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जिले में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 2346 पहुंच गया है। अबतक 33 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

शनिवार को सरकारी लैब से प्रतीक्षारत सैंपलों की रिपोर्ट नहीं आई है। वहीं जिलेभर में एंटीजन किट और ट्रूनेट मशीन से 1066 लोगों की जांच कराई गई। इसमें 33 लोग संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों मरीजों में अमरोहा तहसील के छह कर्मचारी, धनौरा में बैंक मैनेजर, जिला अस्पताल की एक महिला चिकित्सक शामिल हैं। सीएमओ डॉ. मेघ सिंह ने बताया कि शनिवार को जिलेभर में कोरोना के 33 नए मरीज मिले हैं। संक्रमितों को होम आइसोलेशन और कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिले में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 2346 हो गई है। कुल 331 केस एक्टिव चलरहे हैं। अब तक कुल 95445 लोगों की जांच कराई गई है। इसमें 2051 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आना बाकी है। वहीं स्वस्थ होने के बाद 34 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें