फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से महिला की मौत, अधिवक्ता, स्वास्थ्य कर्मी और गर्भवती सहित 28 संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में कोरोना वायरस लोगों की जान लील रहा है। मंगलवार की देर रात बछरायूं में कोरोना संक्रमित एक महिला की टीएमयू में इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि अधिवक्ता, स्वास्थ्य कर्मी और गर्भवती सहित 28 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। लगातार संक्रमण फैलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है। स्वस्थ होने पर 26 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2244 हो गई है। कुल 356 केस एक्टिव चल रहे हैं। जबकि मौतों को आंकड़ा 32 पहुंच गया है।
विज्ञापन

बुधवार को सरकारी लैब से प्रतीक्षारत सैंपलों की रिपोर्ट नहीं आई है। वहीं जिलेभर में एंटीजन किट और ट्रूनेट मशीन से 1137 लोगों की जांच कराई गई। इसमें 28 लोग संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों मरीजों में अधिवक्ता, स्वास्थ्य कर्मी और एक गर्भवती महिला शामिल हैं। सीएमओ डॉ. मेघ सिंह ने बताया कि बुधवार को जिलेभर में कोरोना के 28 नए मरीज मिले हैं। संक्रमितों को होम आइसोलेशन और कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिले में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 2244 हो गई है। कुल 356 केस एक्टिव चल रहे हैं। अब तक कुल 80861 लोगों की जांच कराई गई है। इसमें 1675 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आना बाकी है। वहीं स्वस्थ होने के बाद 26 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें