फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से अधेड़ की मौत, 45 नए संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। कोरोना से मौत का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को अधेड़ की मौत हो गई। संक्रमित होने पर उसे टीएमयू अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं कोरोना के 45 नए केस सामने आए। संक्रमितों में बछरायूं में सिपाही, एमबीबीएस का छात्र, जिला अस्पताल के डॉक्टर, उनकी पत्नी और बेटा-बेटी शामिल हैं। अबतक जिलेभर में 30 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 56 वर्षीय ग्रामीण कोरोना संक्रमित पाए गए थे। चिकित्सकों ने उन्हें मुरादाबाद के टीएमयू अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। अधेड़ की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जिले में अभी तक कोरोना से 30 लोगों की मौत हो चुुकी है। सीएमओ मेघ सिंह ने बताया कि शुक्रवार को सरकारी लैब से प्रतीक्षारत 265 सैंपलों की रिपोर्ट अमरोहा पहुंची। इसमें 19 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। वहीं जिले में एंटीजन और ट्रूनेट मशीन से 1110 लोगों की जांच कराई गई। इसमें 28 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। संक्रमितों में बछरायूं का सिपाही, जिला अस्पताल में डॉक्टर, उनकी पत्नी और बेटा-बेटी शामिल हैं। सभी मरीजों को कोविड अस्पताल और होम आइसोलेशन किया गया है। जिले में अभी तक 2085 लोग संक्रमित मिले हैं। जबकि 1608 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। फिलहाल जिले में एक्टिव केसों की संख्या 350 चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें