फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शटडाउन के बाद भी दौड़ा करंट, संविदाकर्मी की मौत

विज्ञापन
बिजलीकर्मी का शव सड़क पर रख कर जाम लगाते हुए परिजन - फोटो : DHANAURA
विज्ञापन
बछरायूं। बिजलीघर से जुड़े सुजमना गांव में फाल्ट ठीक करते समय लाइन चालू करने से खंभे पर चढ़ा संविदा बिजलीकर्मी को जोरदार करंट लगा और वह नीचे गिर गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौत की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। उन्होंने एसएसओ के खिलाफ कार्रवाई और मुआवजे की मांग को लेकर शव सड़क पर रख कर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे बिजली अधिकारियों ने जांच कर कार्रवाई और मुआवजे का आश्वासन देकर परिजनों को शांत कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी फरीदपुर निवासी परमजीत(22) बछरायूं बिजलीघर पर संविदा बिजली कर्मचारी है। शुक्रवार की पूर्वाह्न लगभग 11 बजे वह सुजमना फीडर पर फाल्ट को ठीक करने गया था। इस दौरान परमजीत ने फोन कर शट डाउन लिया था। वह खंभे पर चढ़कर फाल्ट ठीक करने लगा। इसी दौरान लाइन चालू हो गई। परमजीत को जोरदार करंट लगा और वह नीचे गिर गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों ने एसएसओ पर शटडाउन के बावजूद लाइन चालू करने का आरोप लगाया। परिजन परमजीत के शव को लेकर गजरौला रोड स्थित बिजलीघर पर ले आए और जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर पुलिस और उपखंड अधिकारी पहुंच गए। उन्होंने परिजनों को जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। नियमानुसार मुआवजा राशि भी दिए जाने का आश्वासन देकर परिजनों को शांत किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उपखंड अधिकारी नरेश कुमार का कहना है कि लॉग बुक में शटडाउन का जिक्र नहीं है। मोबाइल पर शटडाउन लिए जाने की बात बताई जा रही है। इसकी जांच कराई जाएगी। दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें