कोरोना संक्रमित महिला की
मौत, बीस नए मरीज मिले
- दो दिन से सरकारी लैब से रिपोर्ट नहीं आई, एंटीजन-ट्रूनेट टेस्ट में मिले सभी संक्रमित
- जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या पहुंची 1145, एक्टिव केस की संख्या 352
अमर उजाला ब्यूरो
अमरोहा। जिले में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। मंगलवार को फिर कोरोना संक्रमित 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई। जबकि एंटीजन और ट्रूनेट की जांच में 20 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। दो दिन से सरकारी लैब से जांच रिपोर्ट नहीं आई है। 230 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। अब जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1145 पहुंच गई है। वहीं जिले में 352 केस एक्टिव चल रहे हैं।
नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी 50 वर्षीय महिला को सांस लेने में दिक्कत थी। 14 अगस्त को परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद चिकित्सकों ने उसे मुरादाबाद के टीएमयू हास्पिटल में भर्ती कराया गया। तभी से महिला का टीएमयू में इलाज चल रहा था। लेकिन, मंगलवार की दोपहर उसकी मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जिले में कोविड से मौत का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं पिछले दो दिन से सरकारी लैब से सैंपलों की जांच रिपोर्ट नहीं आई है। 1546 सैंपल प्रतीक्षारत चल रहे हैं। मंगलवार को जिलेभर में एंटीजन और ट्रूनेट मशीन से 710 लोगों की जांच कराई गई। इसमें 20 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि 690 लोग की जांच निगेटिव रही। सीएमओ डॉ मेघ सिंह ने बताया कि मंगलवार को 20 नए कोरोना मरीज मिले हैं। जबकि टीएमयू में भर्ती एक महिला की मौत हो हुई है। अब जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1145 हो गई है। जिले में 352 एक्टिव केस चल चल रहे। जबकि 230 लोगों के सैंपल जांच के लिए सरकारी लैब भेजे गए हैं।