फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा की महिला की मेरठ में कोरोना से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। अमरोहा की महिला की मेरठ में इलाज के दौरान कोरोना से मौत हो गई। महिला को चार दिन पहले मेरठ मेडिकल कालेज में भर्ती कराया था। उसे शुगर के साथ हाई ब्लडप्रेशर और हार्ट की बीमारी थी। वहीं ट्रू नेट मशीन दो और निजी लैब की जांच में एक समेत तीन लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमित में एक महिला स्वास्थ्य कर्मी है। जबकि दूसरा जोया और तीसरा हसनपुर का रहने वाला है, जिसका नोएडा के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

जिले की एक 58 वर्षीय महिला को शुगर बीमारी थी। महिला हाई ब्लडप्रेशर और दिल की बीमारी भी बीमारी थी। 20 जुलाई को महिला की तबीयत खराब होने पर परिजन उसे मेरठ मेडिकल कालेज इलाज कराने ले गए। जहां डाक्टरों उन्हें भर्ती कर लिया। उनका कोरोना टेस्ट कराया गया, जिसमें वह पॉजिटिव पाई गई। गुरुवार को इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। इसकी सूचना मेरठ मेडिकल कालेज से स्वास्थ्य विभाग को दी गई। इसके अलावा ट्रूनेट मशीन की जांच में महिला स्वास्थ्य कर्मी पॉजिटिव पाई गई। इसके अलावा जोया का एक युवक भी पॉजिटिव आया है। महिला का सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजा गया है। वहीं हसनपुर तहसील क्षेत्र का एक युवक नोएडा के निजी लैब की जांच में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। युवक को नोएडा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें