फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान! कहीं रुपये के साथ कोरोना न आ जाए घर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। शहर के बैंकों और एटीएम के बाहर सोशल डिस्टेंसिंग धड़ाम हो रही है। एटीएम में न तो सुरक्षा गार्ड हैं और न ही कोरोना से बचाव के इंतजाम। बैंक के बाहर बिना सोशल डिस्टेंसिंग के ग्राहकों की भीड़ खड़ी है। एटीएम के बाहर भी यही नजारा है। ऐसे में सावधान रहिए। बैंक और एटीएम से रुपये के साथ कहीं रुपये के साथ अपने घर महामारी न ले आए।
विज्ञापन

इटली-अमेरिका के बाद भारत में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। इसकी रोकथाम के लिए डब्ल्यूएचओ और सरकार ने सोशल डिस्टेंसिंग और हाथों को सैनिटाइज करना अहम बताया है। सरकारी और गैरसरकारी संस्थानों को इसके निर्देश दिए गए हैं। लेकिन शहर की बैंक और एटीएम की हालत बेहद खराब हैं। बैंक खुलने से पहले ग्राहक बिना सोशल डिस्टेंसिंग के खड़े हो जाते हैं। किसी को संक्रमण फैलने का खौफ नहीं होता है, हर कोई रुपये निकालने की होड़ में लगा रहा है। यह आलम बैंकों के एटीएम का है। एटीएम पर सुरक्षा गार्ड नहीं है, जो ग्राहकों के बीच डिस्टेंसिंग करा सके। एटीएम के अंदर हैंड सैनिटाइर भी नहीं हैं। एक एटीएम में चार से छह ग्राहक बिना सोशल डिस्टेंसिंग के खड़े रहते हैं।
सुबह 11:00 बजे पंजाब नेशनल बैंक, कैलसा बाईपास
गुरुवार को कैलसा बाईपास स्थित पंजाब नेशनल बैंक पर ग्राहकों की भीड़ थी। बैंक के बाहर ग्राहकों की भीड़, एटीएम के अंदर चार युवक रुपये निकाले रहे थे। इसके अलावा शहर में अन्य बैंक और एटीएम का भी यहीं हाल है।
विज्ञापन

दोपहर 1:00 बजे एसबीआई आजाद रोड
दोपहर आजाद रोड पर एसबीआई, सिंडिकेट और प्रथमा बैंक मात्र सौ मीटर की परिधि में हैं। यहां प्रथमा बैंक और सिंडिकेट का एटीएम बंद पड़ा मिला। जबकि एसबीआई के एटीएम का हाफ शटर खुला हुआ था। यहां ग्राहक शटर के नीचे निकला आ-जा रहे थे।
दोपहर 2 बजे बिजनौर रोड पक्काबाग
दोपहर दो बजे आजाद रोड स्थित पक्का बाग स्थित ओरिएंटल इंडियन ओवरसीज बैंक के एटीएम खुले थे। यहां ग्राहक खड़े थे। लेकिन किसी भी एटीएम पर सुरक्षा गार्ड नहीं थे। ग्राहक स्वयं एटीएम के अंदर घुस रहे थे। इन एटीएम पर न तो हाथ सैनिटाइजर की व्यवस्था थी और न सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए को जिम्मेदार।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें