फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोई शाहखर्ची नहीं, लेकिन 71 लाख रुपये रोजाना निकाल रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। लॉकडाउन में हर किसी की जिंदगी ठहर गई है, लेकिन जिले में लोगों के बैंक से रुपये लेने में कमी नहीं आ सकी है। बिजनेस करेस्पांडेंट को सक्रिय किया गया है। ताकि बैंक शाखाओं में ग्राहकों की भीड़ नहीं आए। शहर और गांव में लोगों को दरवाजे पर रुपये मिलने लगे हैं। अब कुल 41 दिन हो गए है। इस दौरान कुल 28.28 करोड़ रुपये निकाले गए हैं। जिले के लोग बैंक मित्रों से एक दिन में औसतन 70.72 लाख रुपये निकाल रहे हैं। एटीएम और बैंक के कैश काउंटर से निकासी का ब्योरा अलग है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस से बचाव के लिए 25 मार्च से लॉकडाउन जारी है। फिलहाल लॉकडाउन-3.0 शुरू हो गया है। हालांकि बैंक प्रबंधन लॉकडाउन से पहले ही भीड़ को नियंत्रित करने में जुट गया था। बैंक मित्रों को 23 मार्च से फील्ड में कैश वितरण के लिए एक्टिव किया गया। ताकि लोगों को शहर और गांव में आसानी से रुपये मिल सके। जिले में कुल 219 बैंक करेस्पांडेंट हैं। यह लोग शहर और देहात में आवंटित इलाके में घर-घर भ्रमण कर रहे हैं। इसके अलावा अब तक कुल 28,28,86,305 रुपये निकाले जा चुके हैं। हालांकि शनिवार को कुल 16,30,280 रुपये ही निकाले गए हैं, जो औसत का एक चौथाई से कुछ अधिक है।
बॉयोमैट्रिक मशीन में अंगूठा, हर वक्त करती है काम
अमरोहा। कई बैंक शाखाओं ने बिजनेस करेस्पांडेंट नामित किए हैं। इन लोगों को लेन देन पर कमीशन मिलता है। इसके अलावा मानदेय भी तय है। बैंक अकाउंट का आधार से लिंकेज अनिवार्य है। बॉयोमैट्रिक मशीन में अंगूठे का निशान लगाना पड़ता है। यह मशीन हर वक्त काम करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक मित्रों को सक्रिय किया गया है। यह गांव और शहर में घर-घर दस्तक दे रहे हैं। ऑन कॉल लोगों को रुपये दे रहे हैं। - प्रशांत कुमार, एलडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें