फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजरौला थाना सील, गेट पर लगे टेंट लगाकर सुनी जा रही फरियाद

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला(अमरोहा)। गजरौला थाने में तैनात महिला पुलिसकर्मी के शुक्रवार को कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद से पुलिसकर्मियों के बीच मचा हड़कंप अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब थाना क्षेत्र में हाईवे पर जनपद की सीमा पर स्थित ब्रजघाट चौकी के इंचार्ज की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इसके बाद पुलिस महकमे में खलबली मची हुई है। इधर, सील हुए थाने के गेट पर टेंट लगाकर वहां आए फरियादियों की शिकायतें रजिस्टर में दर्ज की जा रही हैं। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सुबह से ही पुलिसकर्मियों का जांच कराने को तांता लगा रहा।
विज्ञापन

शनिवार को सवेरे से ही सीएचसी में अपनी कोरोना जांच को पुलिसकर्मियों का तांता लगा रहा। थाने के साथ ही विभिन्न चौकियों पर तैनात पुलिसकर्मियों और कई दरोगाओं ने अपनी जांच कराई। शुक्रवार को थाने में तैनात एक महिला सिपाही की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद से पुलिसकर्मियों में खलबली मची हुई है। थाने को सील कर वहां बैरीकेडिंग कर दी गई है। इसके अलावा वहां गेट पर ही टेंट लगाकर एक सिपाही की ड्यूटी लगा दी गई है। थाने में आने वाले फरियादी वहीं अपनी शिकायतें दर्ज करा रहे हैं। उन्हें भीतर नहीं जाने दिया जा रहा है। वहीं अपरान्ह के समय पता चला कि ब्रजघाट चौकी इंचार्ज की जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। जानकारी होने पर थाने के साथ ही ब्रजघाट चौकी पर तैनात सिपाहियों में खलबली मच गई। सीएचसी अधीक्षक डा.योगेंद्र सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि शनिवार को सीएचसी में कुल 250 लोगों ने अपनी कोरोना जांच कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें