मंडी धनौरा। नामकरण संस्कार की दावत में शामिल चार और लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। बुधवार को दावत थी। गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग ने एंटीजन टेस्ट कराए थे, जिसमें एक परिवार के 13 लोग कोरोनाग्रस्त मिले थे। इसके अलावा ड्यूटी से घर लौटे सीआरपीएफ जवान भी एंटीजन टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं। जवान को होम आइसोलेट किया गया है जबकि चार को आइसोलेशन में भेजे जाने की तैयारी की जा रही है।
बुधवार को थाना क्षेत्र के एक गांव में नामकरण संस्कार की दावत में शामिल हुए एक ही परिवार के 11 लोगों की गुरुवार को पॉजिटिव मिले थे। दावत में शामिल दो अन्य भी संक्रमित पाए गए। गांव के 13 लोगों के पॉजिटिव आने के बाद गांव में हड़कंप मच गया था। मोहल्ला को स्वास्थ्य विभाग द्वारा सील कर दिया गया था। शुक्रवार को नामकरण संस्कार में शामिल होने गए अन्य लोगों की जांच की गई। चार और लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। ये सभी उस परिवार से संबंधित हैं जिसके 11 सदस्य गुरुवार को कोरोना संक्रमित पाए गए थे। वही एक अन्य गांव में ड्यूटी से घर आए सीआरपीएफ जवान की कोरोना जांच पॉजिटिव आई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डा. अमोल सिंह ने बताया कि जवान को होम आइसोलेट कर दिया गया है।