फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर में प्रेमिका संक्रमित मिली तो मंडी धनौरा में प्रेमी और उसका परिवार क्वारंटीन

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा(अमरोहा)। बिजनौर में प्रेमिका के कोरोना पॉजीटिव पाई गई तो मंडी धनौरा में उसके प्रेमी व उसके परिजनों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्वारंटीन सेंटर भेज दिया है। प्रेमी बिजनौर में कई बार प्रेमिका से मिला था। अब प्रेमी के परिजनों की कोरोना जांच सोमवार को कराई जाएगी। दोपहर बाद गांव पहुंची टीम को देखकर गांव वालों में भी हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक जनपद बिजनौर के एक कस्बे में नौकरी करता था। वहां उसका एक युवती से प्रेम प्रसंग हो गया। बताया जाता है कि प्रेमी व प्रेमिका कई बार एक दूसरे के संपर्क में आए थे। कुछ दिन पहले प्रेमिका कोरोना संक्रमित पाई गई। स्वास्थ्य विभाग ने प्रेमिका से उससे पूछताछ की। पूछताछ के दौरान प्रेमिका ने गांव कैसरा निवासी अपने प्रेमी के बारे में जानकारी दी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डा. अमोल सिंह ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक बिजनौर से सूचना प्राप्त हुई थी। उस सूचना के आधार पर युवक व उसके परिवार के चार सदस्यों को थर्मल स्क्रीनिंग के बाद क्वारंटीन सेंटर भेज दिया गया है। सोमवार को उनकी कोरोना जांच की जाएगी। युवक व उसके परिजनों को स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा अपने साथ लिवा ले जाने पर गांव वालों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें