फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ किशोरों पर कोरोना का वार, एक दिन में मरीजाें की संख्या सौ के पार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। बुधवार की रात आरटीपीसीआर लैब से आई जांच रिपोर्ट में 94 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि 31 लोग एंटीजन और पांच ट्रूनेट की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमितों में 46 महिलाएं, नौ किशोर और दो मासूम बच्चे शामिल हैं। 130 केस और सामने आने के बाद इस लहर में मिले संक्रमितों की संख्या 481 हो गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ.संजय अग्रवाल ने बताया कि बुधवार की रात आठ से 12 जनवरी तक के आरटीपीसीआर सैंपलों की जांच रिपोर्ट आई। जिसमें 94 लोग पॉजिटिव मिले हैं। जबकि एंटीजन में 31 और ट्रूनेट की जांच में पांच संक्रमित मिले हैं। सबसे ज्यादा मरीज अमरोहा में 60, जोया में 25, गजरौला में 7, हसनपुर में 21, मंडी धनौरा में 13, रहरा में 3 और एक गैर जनपद में मिला हैं। संक्रमितों में दो मासूम, स्वास्थ्य, पुलिस कर्मी, मां-बेटे, नौ किशोर, 46 महिलाएं और चालीस से 80 साल तक के 30 लोग शामिल हैं। इस लहर में कोरोना के मरीजों की संख्या 481 हो गई है। संक्रमितों के संपर्क में आने वाले 136 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। सभी मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। वहीं हसनपुर, गजरौला, मंडी धनौरा, जोया, रहरा और जिला अस्पताल में 1148 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। जिसमें 439 लोगों की एंटीजन जांच कराई गई। जबकि 703 लोगों के सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें