फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पथ संचलन में दिखा राष्ट्रभक्ति और अनुशासन का समन्वय

Mon, 29 Sep 2025 02:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में संघ के स्वयंसेवकों ने रविवार को पथ संचलन किया। स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में अनुशासनबद्ध पंक्तियों में कदमताल करते हुए दिखाई दिए। इस दौरान राष्ट्रभक्ति और अनुशासन का अनूठा समन्वय देखने को मिला।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत जोया रोड स्थित अमरोहा ग्रीन कॉलोनी से हुई। नीरज रस्तोगी ने कहा कि संघ ने राष्ट्र निर्माण, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य किया है। उन्होंने विभिन्न सेवा कार्यों और समाज में संघ की भूमिका के बारे में बताया। स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में अनुशासनबद्ध पंक्तियों में कदमताल करते हुए दिखाई दिए।
अमरोहा ग्रीन से बंबूगढ़, कैतवाली, चिड़िया बाग से होते हुए अमरोहा ग्रीन पर समाप्त हुआ। कॉलोनी में स्वंयसेवकों का फूल बरसाकर स्वागत किया गया। इस दौरान रोहिताश्व विद्यार्थी, नरेंद्र सिंह, मुकेश चौधरी, आदित्य चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मोहल्ला आवास विकास द्वितीय के पार्क से अतरासी रोड से आवास विकास प्रथम से बिजनौर रोड होते हुए अतरासी से मोहल्ला आवास विकास द्वितीय पर आकर संपन्न हुआ। इस दौरान नरेंद्र सिंह, पंकज बादल, आदेश चौधरी, अभिषेक चौधरी, अनुराग यादव आदि मौजूद रहे। उधर, जोया में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का पथ संचलन आनंद विहार काॅलोनी से होकर मोहल्ला चोधरियान से अमरोहा रोड से वापस आनंद विहार कालोनी में जाकर समाप्त हुआ। इस दौरान जिला प्रचारक योगेंद्र, जिला सह कार्यवाह नरेंद्र, विजय पाण्डेय, अमन, शुभम चौधरी और डॉ. बादल मौजूद रहे।
संघ कार्यकर्ताओं ने कैलसा खंड के ग्राम पैगंबरपुर सुखवासीलाल के मुख्य मार्गों से पथ संचलन किया। इस दौरान अमर सिंह, खंड कार्यवाह केशव, खंड संचालक राजेंद्र, सह जिला प्रचार प्रमुख कमलदीप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें