मंडी धनौरा। रामलीला प्रबंध समिति के चुनाव और नई कमेटी की वैधता को लेकर नगर में घमासान मचा है। सोशल मीडिया पर दोनों पक्ष एक दूसरे पर तंज कस रहे हैं। वहीं, पुलिस ने दोनों पक्षों में झगड़े की आशंका में 49 लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए उनको पाबंद करने के लिए एसडीएम कोर्ट में रिपोर्ट प्रेषित की है।
रामलीला प्रबंध समिति का चुनाव हर तीन साल में होता है। साल 2024 में चुनाव होने थे लेकिन राजनैतिक दबाव में चुनाव नहीं कराए गए। बीती 17 जुलाई को समिति के आजीवन सदस्यों ने खुली बैठक कर नई कार्यकारिणी का गठन कर लिया। इसमें जागेश अग्रवाल अध्यक्ष चुने गए। हालांकि, पुरानी कमेटी चार्ज छोड़ने को तैयार नहीं है।
विवाद के समाधान के लिए तीन दिन पहले एसडीएम विभा श्रीवास्तव ने दोनों पक्षों की बैठक बुलाई थी। बैठक में भी कोई समाधान नहीं हो सका था। अब समिति में घमासान मचा है। पुलिस ने दोनों पक्षों के 49 लोगों के खिलाफ रोधात्मक कार्रवाई करते हुए एसडीएम कार्यालय को रिपोर्ट प्रेषित की है।
रिपोर्ट केे मुताबिक एक पक्ष की ओर से अजय गोयल, अशोक घरौटिया, राजीव अग्रवाल, सूरज अग्रवाल, रूपक अग्रवाल, गुलाब राय, सुशील कुमार, अनिल जैन, कपिल अग्रवाल, मनित कुमार, मनोज कुमार, सचिन, पंकज सिंहल, सुमित अग्रवाल, नीरज सिंहल, अनुज अरोड़ा, जीवन जैन, नरेंद्र जाटव, कृष्ण कुमार, दीपक गर्ग व प्रिंस चावला व दूसरे पक्ष से जागेश अग्रवाल, अवनीश कुमार, राजू बादशाह, आमोद कुमार, नवनीत वर्मा, श्याम गर्ग, सुबोध गर्ग, सुनील अग्रवाल, कपिल अग्रवाल, राजेंद्र सिंह, सतीश कुमार, गुरचरन सिंह, जितेश कुमार, विरेंद्र शर्मा, राजीव शर्मा, सुधीर अग्रवाल, पुनीत मांगलिक, ओमकार गर्ग, विजय अग्रवाल, चिंतामणि अग्रवाल, अरूण जैन, ध्यान सिंह सैनी, गजब सिंह, अनिल सागर, शंकर सैनी, विमल प्रकाश के नाम शामिल हैं।