अमरोहा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक राजेश कुमार ने कहा कि अयोध्या में बन रहे भगवान श्री राम के भव्य मंदिर के निर्माण में अधिवक्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने इस अवसर पर श्री राम जन्म भूमि मंदिर केस की सुप्रीम कोर्ट में पैरवी करने वाले के. पाराशर का उदाहरण देते हुए कहा कि पाराशर ने नि:स्वार्थ भाव से पूरी लगन और तन्मयता के साथ राम मंदिर के केस की पैरवी की और हिंदुओं के पक्ष में फैसला कराया।
अयोध्या में श्री राम जी का भव्य राम मंदिर बन रहा है तो ऐसे में अधिवक्ताओं को मंदिर निर्माण में अपना अहम योगदान देना चाहिए। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि सरकार चाहे स्वयं भी मंदिर बना सकती है लेकिन वह मंदिर करोड़ों हिंदुओं का न कहलाकर सरकार का मंदिर कहलाएगा। देश में बड़े-बड़े उद्योगपति हैं जो अकेले ही मंदिर निर्माण करा सकते हैं लेकिन वह मंदिर भी राम जी का मंदिर न होकर किसी उद्योगपति का मंदिर कहलाएगा। इसलिए मंदिर और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सहित सभी लोगों का यह मत था की करोड़ों हिंदुओं की आस्था का केंद्र श्री राम जी का भव्य मंदिर करोड़ों हिंदुओं के सहयोग से ही बने जिससे सभी की मनोकामना पूर्ण हो।
श्री राम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह अभियान के जन जागरण के नगर खंड स्तर पर प्रभात फेरी निकाली जाएंगी। साथ ही समाज के बुद्धिजीवी डाक्टर, व्यापारी, शिक्षकों, युवाओं, माताओं, बहनों सभी के बीच जाकर बैठक और योजनाएं बनाई जा रही हैं ताकि मंदिर धर्मा का अभियान सफल हो। उन्होंने कहा, 15 जनवरी मकर संक्रांति से इस अभियान का भव्य श्री गणेश किया जाए।
इस अवसर पर सर्वेश शर्मा, नवीन कुमार त्यागी, राकेश कुमार शर्मा, राजेश कुमार राणा, मुदित माथुर, हरपाल सिंह, दिनेश चौहान, भूपेंद्र सिंह, राहुल माहेश्वरी, विकास बाबू एडवोकेट, सतीश त्यागी, ईश्वर चंद एडवोकेट, आलोक कुमार, पुष्कर लाल गुप्ता, बसंत सिंह सैनी, रविंदर गर्ग, कृष्ण कुमार यादव, नरेंद्र, रोहिताश कुमार विद्यार्थी, दीक्षित चौहान, मामराज सिंह आदि लोग उपस्थित रहे