फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: ठेकेदार-व्यापारियों में लाठी-डंडे चले

Fri, 13 Mar 2026 02:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
कैलसा। कोठी खिदमतपुर बाजार में बृहस्पतिवार को मामूली बात को लेकर ठेकेदार और व्यापारियों के बीच विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने से बाजार में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर थाना अमरोहा देहात और थाना कांठ की पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह स्थिति को काबू में किया।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कोठी खिदमतपुर में पशु और सब्जी बाजार लगता है। इसी दौरान एक व्यापारी की गाय ने ठेकेदार को लात मार दी। इससे नाराज होकर ठेकेदार ने गाय को पीटना शुरू कर दिया। इसका विरोध करने पर गाय के मालिक व्यापारी नदीम से उसकी कहासुनी हो गई। आरोप है कि गुस्से में ठेकेदार ने नदीम को डंडों से पीट दिया। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और बाजार में जमकर लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट में कई लोगों के घायल हो गई। बाजार में मारपीट से भगदड़ मच गई। घटना में मुरादाबाद के अगवानपुर से आए व्यापारी नदीम और यासीन के गंभीर रूप से घायल हो गई। सीओ अवधभान भदोरिया ने बताया कि मामले में घायलों के मेडिकल करा दिए गए हैं। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें