फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: उपभोक्ता फोरम अध्यक्ष के पति सड़क हादसे में घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली। मुरादाबाद में तैनात उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष अलका श्रीवास्तव के पति अश्वनी कुमार हाईवे पर हादसे का शिकार हो गए। वह मुरादाबाद से नोएडा जा रहे थे। डिडौली कोतवाली क्षेत्र में उनकी कार को कंटेनर के चालक ने टक्कर मार दी। घायल अश्विनी कुमार को मुरादाबाद के टीएमयू में भर्ती कराया गया। पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। देर रात तक मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई।
विज्ञापन

सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि अलका श्रीवास्तव पति अश्वनी कुमार के साथ मुरादाबाद के जिगर कॉलोनी में रहती हैं। उनका एक फ्लैट नोएडा में भी है। सोमवार की शाम अश्वनी कुमार कार में सवार होकर मुरादाबाद से नोएडा जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार हाईवे स्थित नीलीखेड़ी में एक रेस्टोरेंट के सामने पहुंची। तभी कंटेनर ने टक्कर मार दी। हादसे में अश्वनी कुमार घायल हो गए। जबकि उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक कंटेनर को लेकर जोया की तरफ भाग निकला। घायल अश्वनी कुमार को मुरादाबाद के टीएमयू में भर्ती कराया। सीओ ने बताया कि तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल अश्वनी कुमार स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें