, गजरौला में बन रहा सीओ कार्यालय और भवन। संवाद
गजरौला। सीओ मंडी धनौरा का आवास व कार्यालय बनाए जाने का काम शुरू हो गया है। कुमराला चौकी के पीछे कार्यालय बन जाने पर सीओ को धनौरा, बछरायूं क्षेत्र के साथ ही हाईवे पर पहुंचने में अधिक समय नहीं लगेगा। तीनों थाने के पुलिसकर्मियों को भी विभागीय कार्य कराने में आसानी रहेगी। कार्यालय बनाए जाने पर 105 लाख रुपये और आवास पर 123 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
सीओ मंडी धनौरा का कार्यालय हाईवे किनारे स्थित है। मंडी धनौरा, बछरायूं व गजरौला समेत तीनों थाने के पुलिसकर्मियों को विभागीय कार्य कराने के लिए सीओ के ऑफिस तक जाने में पसीने छूट जाते हैं। चौपला व इंदिरा चौक का जाम उनकी राह में रोड़ा बन जाता है। इसी तरह बछरायूं या मंडी धनौरा थाना क्षेत्र में अचानक कोई घटना हो जाने पर सीओ को अपने ऑफिस से मौके पर पहुंचने में काफी समय लग जाता हैै। इससे वापस आकर विभागीय कार्य करनेे और फरियादियों सेे मिलनेे का समय नहीं बचता। इससे थानों की लंबित विवेचनाओं का भी समय पर निस्तारण नहीं हो पाता।
फरियादियों को भटकना न पड़े व तीनों थाना क्षेत्र में सीओ आसानी से और समय पर पहुंच सकें, इसके लिए कुमराला चौकी के पीछे उनका कार्यालय बनाया जा रहा है। कार्यालय का भवन चार कमरों का होगा। इसी परिसर में चार कमरों का आवास भी बन रहा है। निर्माणदायी संस्था को 11 महीने में निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। सीओ अंजलि कटारिया का कहना है कि निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। आवास और कार्यालय बन जाने पर जनता की फरियाद सुनने के लिए पर्याप्त समय मिलेगा।