फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: विकास के लिए पांच निकायों को मिले 20 करोड़

Thu, 05 Dec 2024 02:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिले के पांच निकायों को 15वें वित्त आयोग से करीब 20.44 करोड़ से अधिक रुपये विकास कार्यों के लिए मिले हैं। यह पैसा टाइड और अनटाइड ग्रांट के तहत स्वीकृत हुआ है। वहीं वसूली में पिछड़ने पर मंडी धनौरा, बछरायूं, नौगांवा सादात और सैदनगली निकायों को मिलने वाला विकास कार्यों का पैसा रुक गया है।
विज्ञापन

अमरोहा नगर पालिका के ईओ डॉ. बृजेश कुमार ने बताया हसनपुर, गजरौला, अमरोहा, जोया और उझारी नगर निकायों को 15वें वित्त आयोग से टाइड और अनटाइड के तहत दूसरी किस्त के 20,44,38,650 रुपये मिले हैं। नगर पालिका मंडी धनौरा, बछरायूं और नगर पंचायत नौगांवा सादात व सैदनगली को धनराशि नहीं मिली है। नगर निकायों को हर साल कर वसूली का लक्ष्य मिलता है। शासन के निर्देश पर पिछले साल के मुकाबले इस साल 10 प्रतिशत अधिक कर वसूल करना था। इसके बाद यह डाटा सिटी फाइनेंस पोर्टल पर अपलोड किया जाना था, लेकिन मंडी धनौरा, बछरायूं, नौगांवा सादात, सैदनगली निकाय का डाटा वेबसाइट पर अपलोड नहीं हो सका। इसी वजह से इन निकायों को धनराशि नहीं मिल पाई। इन निकायों के विकास कार्यों पर इसका असर दिखेगा।
-
यह होंगे काम
ईओ डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि टाइड ग्रांट से पेयजल, तालाबों का सौंदर्यीकरण, पाइपलाइन बिछाने, वाटर हार्वेस्टिंग, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट और नाला निर्माण होगा। वहीं अनटाइड ग्रांट से सड़क, नाली निर्माण, पथ प्रकाश, स्कूलों के कायाकल्प के कार्य होंगे।
विज्ञापन


किस निकाय को कितने रुपये मिले
निकाय अनटाइड ग्रांट से टाइड ग्रांट से
हसनपुर नगर पालिका-96,31,833 1,44,47,750
अमरोहा नगर पालिका-4,60,26,833 6,90,39,731
गजरौला नगर पालिका-90,23,324 1,35,34,986
जोया नगर पंचायत 29,15,049 43,72,574
उझारी नगर पंचायत36,85,828 55,28,742

सबसे अधिक पैसा अमरोहा नगर पालिका को
शासन से जारी टाइड व अनटाइड ग्रांट से सबसे अधिक धनराशि अमरोहा नगर पालिका को मिली है। टाइड ग्रांट में 6.90 करोड़ रुपये और अनटाइड ग्रांट में 4.60 करोड़ रुपये मिले हैं। हसनपुर नगर पालिका दूसरे नंबर पर है। उसे टाइड ग्रांट से 1.44 करोड़ रुपये और अनटाइड ग्रांट से 96.31 लाख रुपये मिले हैं।

शासन ने हसनपुर, गजरौला, अमरोहा, जोया और उझारी नगर निकायों को टाइड व अनटाइड ग्रांट के जरिये धनराशि जारी की है। इन सभी निकायों के अधिकारियों को धनराशि के सापेक्ष प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश मिले हैं। प्रस्ताव तैयार कर डीएम के समक्ष स्वीकृति के लिए भेजे जाएंगे। - ईओ डॉ. बृजेश सिंह, नगर पालिका अमरोहा
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें