फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही भर्ती : 4335 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा।
विज्ञापन

पांच दिन तक चलने वाली सिपाही भर्ती परीक्षा में शुक्रवार को चौथे दिन की परीक्षा हुई। जिले में नौ केंद्रों पर दो पालियों में 8544 अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होना था। इनमें से 50.73 फीसदी 4335 अभ्यर्थी ही शामिल हुए, जबकि 4209 ने पेपर छोड़ दिया। शनिवार को भी जिले में नौ केंद्रों पर परीक्षा होगी, जिसमें 8455 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसके लिए शाम को ही परीक्षार्थी पहुंचना शुरू हो गए थे।
सिपाही भर्ती की परीक्षा शुक्रवार को जिले में शांतिपूर्वक संपन्न हुई। डीएम समेत अन्य अधिकारी भी परीक्षा को लेकर नजर बनाए रहे। जिले में नौ केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इसमें अन्य प्रांतों के अतिरिक्त मुरादाबाद मंडल के अभ्यर्थी परीक्षा दे रहे हैं। दो पालियों में कुल 8544 अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। शुक्रवार को चौथे दिन की परीक्षा के तहत पहली पाली में 2159 अभ्यर्थी शामिल हुए, जबकि 2113 ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं, दूसरी पाली में 2176 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, वहीं 2096 ने परीक्षा से अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही अभ्यर्थियों की भीड़ जुटना शुरू हो गई।
विज्ञापन

डीएम राजेश कुमार त्यागी ने परीक्षा के दौरान कुंदन मॉडल इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया।गैर प्रांतों से पहुंचने वाले अभ्यर्थी रात को ही रेलवे स्टेशन पर पहुंच गए। परीक्षा की इंतजार में उन्होंने वहीं पर रात गुजारी और सुबह परीक्षा केंद्र पर पहुंच गए। चौथे दिन जिले में पहली परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या 50 फीसदी के पार पहुंची।
विज्ञापन

परीक्षा का आज आखिरी दिन
पांच दिन चलने वाली सिपाही भर्ती परीक्षा का आज आखिरी दिन है। परीक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी सतर्कता बरत रहा है। जिले में अभी तक परीक्षा का आयोजन शांतिपूर्ण रहा है। परीक्षा के लिए हर केंद्र पर सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। साथ ही परीक्षाओं पर सीसीटीवी कैमरों के जरिए कंट्रोल रूम से भी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें