फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: आईटीआई में प्रवेश के दो चरण पूरे, 888 विद्यार्थियों ने लिया दाखिला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। आईटीआई में दो चरणों की प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। 2172 सीटों के सापेक्ष सिर्फ 888 विद्यार्थी ही प्रवेश ले पाए हैं। पहले चरण में जहां 692 छात्रों ने प्रवेश लिए तो दूसरे चरण में केवल 196 दाखिला लिया है।
विज्ञापन


जिले के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश की प्रक्रिया जारी है। दो चरणों के बाद भी पांच संस्थानों में प्रवेश की गति काफी धीमी चल रही है। अब तक 50 फीसदी विद्यार्थी भी दाखिला नहीं ले सके हैं। 2172 सीटाें के सापेक्ष दूसरे चरण के बाद 888 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। पहले चरण में प्रवेश के लिए जहां 1380 की विद्यार्थियों की मेरिट जारी की गई थी। इसके बाद 692 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया था। वहीं दूसरे चरण में 452 सीटों की मेरिट जारी हुई थी, जिसके बाद कुल 196 विद्यार्थी ही प्रवेश करा सके हैं। राजकीय आईटीआई अमरोहा के प्रधानाचार्य राहुल कृष्ण शर्मा ने बताया कि दो चरणों की प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब प्रवेश के इच्छुक छात्र-छात्राओं को तीसरे चरण का इंतजार करना होगा।
आवेदन भरपूर, प्रवेश को पहुंच रहे कम विद्यार्थी
जिले की पांच राजकीय आईटीआई संस्थानों की अलग-अलग ट्रेडों की 2172 सीटों के लिए साढ़े चार हजार से अधिक आवेदन हुए थे। चार अगस्त तक आवेदन की प्रक्रिया पूरी हुई थी, लेकिन प्रवेश के लिए मेरिट जारी होने के बाद एडमिशन लेने को उस अनुपात में विद्यार्थी नहीं पहुंच पा रहे हैं।
विज्ञापन


दूसरे चरण में 18 छात्राओं ने लिया प्रवेश
आईटीआई में पांच ट्रेड महिलाओं के लिए भी आरक्षित हैं। राजकीय आईटीआई में महिलाओं के लिए महिलाओं के लिए कॉस्मेटाेलॉजी, ड्रेस मेकिंग, स्विंग टेक्नोलॉजी, फैशन डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी व कंप्यूटर एडेड एंब्रायडरी एंड डिजाइनिंग की ट्रेड शामिल हैं। जिसमें पहले चरण के दौरान 165 छात्राओं ने प्रवेश लिया है। जिसमें अमरोहा में 33, गजरौला में 20, नौगावां सादात में 25, हसनपुर में 44 व गंगेश्वरी में 43 छात्राओं ने प्रवेश लिया है। वहीं, दूसरे चरण में इन ट्रेड के लिए मेरिट में 43 सीटों का आवंटन किया गया है। दूसरे चरण में इन ट्रेड में केवल 18 छात्राओं ने ही प्रवेश लिया है।
विज्ञापन


दूसरा चरण : कहां कितने प्रवेश
संस्थान कुल सीटें पहले चरण में प्रवेश दूसरे चरण में प्रवेश

अमरोहा 456 146 52

गजरौला 508 185 36

नौगावां सादात 396 114 21

हसनपुर 396 119 39
गंगेश्वरी 416 128 48
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें