फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईवीएम से वोट करने के प्रति जागरूक करेगी एलईडी वैन: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर डीएम राजेश कुमार त्यागी ने कहा कि ईवीएम, वीवी पैट जागरूकता एलईडी वैन जनता को ईवीएम से किस प्रकार मतदान करना है, जागरूक करेगी। यह वैन चारों विधानसभाओं में घूमकर ईवीएम से मतदान के लिए जागरूक करेगी।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट परिसर से ईवीएम, वीवीपैट जागरूकता एलईडी वैन को डीएम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कहा कि निर्वाचन आयोग से प्राप्त निर्देश के अनुसार ईवीएम के भौतिक प्रदर्शन एवं डिजिटल तरीके से मतदाताओं को ईवीएम से परिचित कराने एवं उनमें जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से वैन को रवाना किया गया है । यह जागरूकता वैन जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में जाकर आम लोगों को वोटिंग करने के विषय में जानकारी देगा। सर्वप्रथम एक वैन तहसील नौगांवा और एक वैन अमरोहा तहसील के लिए भेजी गई है। इस वैन में ईवीएम, वीवी पैट और प्रत्येक वैन के लिए दो राजस्व कर्मचारी और एक सुरक्षाकर्मी मौजूद रहेंगे। ईवीएम और वीवी पैट की पूरी सुरक्षा का ध्यान रखते हुए यह वैन संचालित की जाएगी। इस दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सुरेंद्र सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अश्विनी कुमार मिश्रा, प्रभारी अधिकारी निर्वाचन, अपर उप जिलाधिकारी भगत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें