फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माहौल बनना शुरू, तैयार हो जाए कांग्रेस जन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि देश में बदलाव का माहौल शुरू हो गया है। जनता अब भाजपा की नीतियों से आजिज आ चुकी है। अखिलेश यादव और मायावती की कार्यशैली से जनता वाकिफ हो गई। ऐसे में अब कांग्रेस जनों की जिम्मेदारी बढ़ गई है वह जनता के बीच में जाएं उनकी समस्याओं को सुने। उनके दुख दर्द को साझा करें।
विज्ञापन

वह रविवार को दोपहर में आजाद रोड स्थित शादी हॉल में नव मनोनीत जिला और शहर अध्यक्ष के सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कांग्रेस के लोग घबराए नहीं है। सत्ता में बैठे हुए लोग जनता से डर गए हैं। इसके चलते वह लोग गलत फैसले ले रहे हैं। पूर्व सांसद राशिद अल्वी ने कहा कि कांग्रेस के लोग किसी तरह के दुष्प्रचार से दूर रहे। आने वाला समय कांग्रेस का है। देश और प्रदेश में कोई निवेश नहीं कर रहा है। सरकार अपने राजनीतिक विरोधियों से दुश्मनों की तरह व्यवहार कर रही है। जिलाध्यक्ष ओमकार कटारिया ने कहा कि पुराने को सम्मान मिलेगा नए लोगों को दल की नीतियों से अवगत कराएंगे। इस दौरान पूर्व विधायक यूसुफ अली, प्रदेश सचिव सचिन चौधरी, वीरेंद्र सिंह गुड्डू, ब्रह्मस्वरूप सागर, विदित चौधरी, मेजर जेपी सिंह, सुखराज सिंह, परवेज आरिफ, ओमवीर यादव, डॉ. सिराजुद्दीन हाशमी, सलीम खान, तारिक खान, सुधीर त्यागी, नसीमुल हसन, डॉ. अहमद मुर्तुजा, बाकर रजा नकवी, डॉ. कमलेश सिंह, खुश्तर मिर्जा, डॉ. एपी आर्य, इंद्रपाल सिंह, अफसर खान, फैज आलम राइनी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें