फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी-योगी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर कांग्रेस नेता गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। कांग्रेस नेता सचिन चौधरी ने प्रेसवार्ता कर लॉकडाउन का उल्लंघन किया। अफवाह फैलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की। पुलिस ने लॉकडाउन में भड़काना, अफवाह फैलाना, आईटी एक्ट और आपदा अधिनियम समेत कई संगीन धाराओं में एफआईआर दर्ज कर सचिन चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। कांग्रेस नेता को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया।
विज्ञापन

अमरोहा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ चुके कांग्रेस नेता सचिन चौधरी ने शुक्रवार शाम धारा 144 का उल्लंघन करते हुए अनाधिकृत रूप से प्रेसवार्ता करके कोरोना वायरस की गंभीर बीमारी के संबंध में बयानबाजी की। सरकार के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी की। वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस ने पड़ताल की। एसपी डॉ विपिन ताडा ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो के आधार पर नगर कोतवाली पुलिस ने सचिन चौधरी के खिलाफ लॉकडाउन में भड़काना, अफवाह फैलाना, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना, आईटी एक्ट समेत कई संगीन धाराओं में एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें