फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे जाम करने जाते 18 कांग्रेसी गिरफ्तार, हिदायत देकर छोड़ा

विज्ञापन
मरोहा जोया रोड पर जाम लगाने की कोशिश करते कांग्रेसियों को रोकती पुलिस। - फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन
अमरोहा। ग्रेटर नोएडा में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के बाद जिले के कांग्रेसियों का गुस्सा भड़क गया। सरकार के खिलाफ नारेबाती करते हुए सड़क पर उतर आए। जोया में हाईवे जाम करने के लिए निकल पड़े। जोया रोड पर कलक्ट्रेट के सामने पहुंचते ही पुलिस ने रोक लिया। पुलिस और कांग्रेसियों के बीच जमकर नोकझोंक हुई। कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए नारेबाती की। इस दौरान पुलिस ने जिलाध्यक्ष सहित अट्ठारह कांग्रसियों को गिरफ्तार कर लिया। देर शाम सांकेतिक गिरफ्तारी दिखाने के बाद हिदायत देकर छोड़ दिया है।
विज्ञापन

हाथरस की घटना को लेकर देशभर में आक्रोश फैला है। गुरुवार की दोपहर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी हाथरस के लिए निकले थे। तभी ग्रेटर नोएडा पुलिस ने यमुना एक्सप्रेस वे पर जेवर के पास गिरफ्तार कर लिया था। इस दौरान राहुल गांधी के साथ धक्कामुक्की हुई। अपने नेता की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों का गुस्सा भड़क गया। जिलाध्यक्ष ओमकार कटारिया के नेतृत्व में शाम साढ़े चार बजे कांग्रेसी कलक्ट्रेट पर एकत्र हुए और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते जोया में हाईवे जाम करने पैदल निकल पड़े। सूचना मिलने पर एसओ देहात सुरेश गौतम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और कांग्रेसियों को रोक लिया। इस दौरान पुलिस और कांग्रेसियों में जमकर नोकझोंक हुई। कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। इसके बाद पुलिस कांग्रेसियों को हिरासत में लेने के बाद बस में बैठाकर थाने ले आई। यहां जिलाध्यक्ष ने प्रदेश में कानून व्यवस्था धड़ाम हो गई। पुलिस ने ओमकार कटारिया, फैज आलम रायनी, परवेज आरिफ टीटू, कमलेश सिंह, अली इमाम रिजवी, खुशतर मिर्जा, अमित कुमार सोनू, सचिन ठाकुर, ख्यालीराम राणा, परवेज सिद्दीकी, सुभाष पोसवाल, चनन खां, साजिद अल्वी, फरमान अहमद, शाहिद उसमानी, संजय शर्मा, जीशान तुर्क सहित 18 कांग्रेसियों के खिलाफ सांकेतिक गिरफ्तारी की कार्रवाई की है। एसओ सुरेश गौतम ने बताया कि कांग्रेसी जोया में हाईवे जाम करने जा रहे थे। उन्होंने कलक्ट्रेट के सामने रोकर समझाने की कोशिश की गई। लेकिन, वह नहीं माने। इसलिए 18 लोगों की सांकेतिक गिरफ्तारी की गई थी। शाम करीब छह बजे हिदायत देकर छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें