फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिक मास की पूर्णिमा पर किया गंगा में स्नान

विज्ञापन
ब्रजघाट में अधिक मास की पूर्णिमा पर स्नान को जुटे श्रद्धालु। - फोटो : GAJRAULA
विज्ञापन
गजरौला। अधिक मास की पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओं ने ब्रजघाट और तिगरी में आस्था की डुबकी लगाई। हालांकि सुबह-सवेरे पुलिस ने लोगों को गंगा घाट की ओर जाने से रोका भी लेकिन बाद में पीछे हट गई।
विज्ञापन

गुरुवार को अधिक मास की पूर्णिमा पर गंगा में स्नान के लिए सवेरे से ही ब्रजघाट और तिगरी में श्रद्धालुओं का उमड़ना शुरू हो गया था। सुबह को कुछ देर के लिए पुलिस ने श्रद्धालुओं को गंगा तट पर जाने से रोका। लेकिन, बाद में भीड़ सामान्य होने पर पीछे हट गई। यही वजह रही कि घाटों पर लोगों ने बेखौफ होकर स्नान किया। हर बार की तरह इस बार भी सबसे अधिक भीड़ ब्रजघाट में ही रही। वहां दिल्ली और एनसीआर आदि के साथ ही हरियाणा, राजस्थान से भी श्रद्धालु स्नान को आते हैं। ब्रजघाट में तड़के से ही गंगा में स्नान आरंभ हो गया था। स्नान के उपरांत लोगों ने धार्मिक संस्कार भी कराए। वहीं तिगरी में भी श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। हालांकि पुलिस की सख्ती के चलते वहां कम ही श्रद्धालु स्नान को जुटे। चुचैला कलां निवासी पंडित राजू शर्मा ने बताया कि अधिक मास की पूर्णिमा पर गंगा में स्नान एवं दान का विशेष महत्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें