फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: मुस्तफा कादरी मस्जिद प्रकरण की जांच को कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल कल पहुंचेगा संभल

Wed, 24 Jun 2026 01:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। संभल जिले के नखासा थाना क्षेत्र स्थित कसेरवा गांव में मुस्तफा कादरी मस्जिद को प्रशासन द्वारा बुलडोजर से ध्वस्त किए जाने के मामले की वस्तुस्थिति जानने के लिए कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल बृहस्पतिवार को संभल पहुंचेगा। यह प्रतिनिधिमंडल घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थानीय लोगों से बातचीत करेगा तथा पूरे प्रकरण की रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व को सौंपेगा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अजय राय के द्वारा गठित इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व अमरोहा के पूर्व सांसद कुंवर दानिश अली करेंगे। प्रतिनिधिमंडल में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद आरिफ तुर्की, शहर अध्यक्ष शिव किशोर गौतम, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य हाजी मरगूब आलम, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शर्मा, पूर्व शहर अध्यक्ष तौकीर अहमद, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मिथिलेश, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष कल्पना सिंह, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सुनील यादव समेत कांग्रेस के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी शामिल रहेंगे।
कुंवर दानिश अली ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल घटनास्थल का दौरा कर मामले से जुड़े सभी पक्षों की जानकारी जुटाएगा। इसके बाद तैयार की गई विस्तृत रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेजी जाएगी, जिससे आगे की रणनीति तय की जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें