फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला टैक्स बार एसोसिएशन को मात देकर वाणिज्यकर इलेवन ने जीता मैच

विज्ञापन
अमरोहा में वाणिज्य कर विभाग और जिला टैक्स बार एसोसिएशन के बीच सम्भावना क्रिकेट मैच के बाद विजेता - फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन
वाणिज्य कर इलेवन ने जिला टैक्स बार एसोसिएशन को हराकर मैच जीत लिया। बेहतर प्रदर्शन के लिए वरिष्ठ सहायक जितेंद्र कुमार को मैन ऑफ द् मैच चुना गया।
विज्ञापन

वाणिज्य कर विभाग बनाम जिला टैक्स बार एसोसिएशन के बीच एक सद्भावना (मैत्री) क्रिकेट मैच का आयोजन मालीखेड़ा स्थित स्टेडियम में खेला गया। मैच का शुभारंभ डिप्टी कमिश्नर आहरण एवं वितरण अधिकारी कृष्णवीर यादव ने किया। एडवोकेट्स इलेवन के कप्तान मसकूरल हसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 116 रन बनाए। वरिष्ठ सहायक अंकित शर्मा, जितेंद्र कुमार ने तीन-तीन विकेट लिए। वाणिज्य कर इलेवन के कप्तान बीडी अग्रवाल के निर्देशन में 15.5 ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर मैच जीत लिया।
विज्ञापन

वरिष्ठ सहायक जितेंद्र कुमार को तीन विकेट और 45 रन बनाने के लिए मैच ऑफ द् मैच चुना गया। वाणिज्य कर इलेवन की ओर से विनोद कुमार खांगड, अमित निमेकर, अश्वनी कुमार सिंह, जगदीश यादव, विकास कुमार पाल, लोकेंद्र सिंह, विक्रांत कुमार, कपिल कुमार, महराब आलम आदि रहे। वहीं एडवोकेट्स इलेवन की ओर से मसकूरल हसन, अमित खंडेलवाल, सुरेंद्र रावत, हम्माद नवेद, शाहिद आदि ने प्रतिभाग किया। विजेता एवं रनर अप टीम को डिप्टी कमिश्नर कृष्णवीर यादव, डिप्टी कमिश्नर राजेश कुमार सेठ, असिस्टेंट कमिश्नर सत्यप्रकाश गौड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें