फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नल सोफिया कुरैशी भारत का गौरव उनका अपमान बर्दाश्त नहीं : कटारिया

Fri, 16 May 2025 01:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
डिप्टी कलक्टर को ज्ञापन देते कांग्रेसी। स्रोत पदा​धिकारी
विज्ञापन
अमरोहा।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी ने कर्नल सोफिया कुरैशी पर टिप्पणी करने वाले मध्य प्रदेश भाजपा सरकार के मंत्री विजय शाह के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही उन पर कार्रवाई के लिए राष्ट्रपति को संबाेधित ज्ञापन डिप्टी कलक्टर को सौंपा। समाजवादी महिला सभा ने भी प्रदर्शन कर विजय शाह के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
बृहस्पतिवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमकार कटारिया के नेतृत्व कलक्ट्रेट पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। कटारिया ने कहा कि देश की बेटी व भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी पर मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार के मंत्री विजय शाह ने जो अमर्यादित व अशोभनीय टिप्पणी की है, वह बर्दाश्त योग्य नहीं है। यह देश की समस्त नारी जाति व देश की सेना का अपमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजय शाह के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इस दौरान चौधरी सुखराज सिंह फैज आलम राईनी, सचिन चौहान, ख्यालीराम राणा, राजकुमार अरुण आदि मौजूद रहे।
उधर, सपा महिला जिला अध्यक्ष नूर सबा ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम निधि गुप्ता वत्स को सौंपा। कहा कि मध्य प्रदेश भाजपा सरकार के मंत्री विजय शाह के द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिया गया बयान निंदनीय है। मांग करते हैं कि उन्हें मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर कानूनी कार्रवाई की जाए। इस दौरान चंद्रपाल सैनी, मुमताज खान, नवनीत कुमार गोला, श्योनाथ प्रजापति और राधे लाल रघुवंशी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें