फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: कॉलेज की छात्रा से छेड़खानी, बैग छीनकर भागा आरोपी

Tue, 10 Jun 2025 02:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक कॉलेज से परीक्षा देकर लौट रही छात्रा से युवक ने छेड़खानी की। आरोपी छात्रा का बैग लेकर भाग गया। पुलिस ने मामले में शाकिर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी अनुसूचित जाति की युवती एक डिग्री कॉलेज में पढ़ती है। छह जून को वह महाविद्यालय में परीक्षा देने के बाद घर के लिए कॉलेज से निकली। आरोप है कि कॉलेज गेट पर पहले से ही दूसरे समुदाय का शाकिर बाइक लेकर खड़ा था। उसके कॉलेज से आते ही छेड़छाड़ करते हुए पीछा करने लगा। वह पैदल चलकर ई-रिक्शा के लिए जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने जातिसूचक शब्दों कहते हुए उसका पीछा किया। इस बीच उसके पिता उसे लेने आ गए, जिनको देख आरोपी उसका बैग छीनकर और जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। छात्रा को लेकर उसका पिता थाने गया। आरोपी शाकिर के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें