फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धालुओं से भरा टेंपो ट्रक से टकराया, महिला की मौत

Tue, 17 Apr 2018 01:45 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/गजरौला/बछरायूं। 
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
सोमवती अमावस्या के अवसर पर बृजघाट में स्नान कर वापस लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा टैंपो धनौरा रोड पर ओवरटेक करते वक्त गन्ने से लदे ट्रक से टकरा गया। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 से ज्यादा श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों को सरकारी एवं निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। यहां से छह को गंभीर हालत में रेफर किया गया है।  
विज्ञापन

अमावस्या के मौके पर नौगावां सादात क्षेत्र के गांव मुनीमपुर व धनौरी के लोग सोमवार को गांव से टैंपो किराये पर करके ब्रजघाट गंगा स्नान के लिए गए थे। स्नान के बाद लौटते समय जैसे ही टैंपो गजरौला मंडी धनौरा रोड पर स्थित गांव जोगीपुरा के समीप पहुंचा तो आगे चले रहे गन्ना लदे ट्रक से ओवरटेक करके टैंपो चालक ने आगे निकलना चाहा। बस इसी बीच दोनों वाहन आपस में भिड़ गए। 
हादसा होते ही टैंपो सवार श्रद्धालुओं में चीखपुकार मच गई। हादसे में 30 वर्षीय महिला कांता देवी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मुनीमपुर निवासी बाबूराम, तुलाराम, चंद्रपाल, पवन कुमार, चंद्रपाल, रामदेई, चंद्रभान, चरन सिंह, मिंटू, भगवानदास, जगदीश, नन्हे, मुन्नू सिंह, आशा समेत करीब पंद्रह लोग घायल हो गए। घालयों को निजी अस्पताल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। यहां से गंभीर हालत में छह लोगों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। उधर, महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।  मृतका कांतादेवी के पति की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें