फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: सर्दी की नर्म धूप पर कहर ढा रहीं ठंडी हवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। मौसम साफ होने के साथ-साथ चटक धूप भी खिल रही है। लेकिन सर्द हवाएं ठंड का एहसास करा रही हैं। रात का मौसम काफी ठंडा महसूस हो रहा है। वहीं, दिन भी तेज हवा चलने से सर्दी महसूस हो रही है। हालांकि, धूप से राहत भी मिल रही है। बृहस्पतिवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक-एक डिग्री की कमी दर्ज की गई।
विज्ञापन

फरवरी माह का दूसरा सप्ताह शुरू होने के साथ मौसम में भी बदलाव हो रहा है। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद मौसम पूरी तरह साफ हो गया है। कोहरा भी गायब हो गया है। दिन में अच्छी धूप भी खिल रही है। इन दिनों तापमान में बढ़ोतरी भी हुई है, लेकिन सुबह से लेकर शाम और रात में चल रही हवा से ठंडक बरकरार है। रात में हवा चलने से अच्दी खासी ठंड महसूस हो रही है। वहीं, दिन भी ठंड का असर जारी है। बृहस्पतिवार को सुबह से ही धूप खिली, लेकिन तेज हवा चलती रही। शाम होते ही सर्दी का एहसास हुआ। लोग भी समय से घरों में पहुंच गए। इसके साथ ही अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। बुधवार को जहां अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम 8 डिग्री रहा, वहीं बृहस्पतिवार को अधिकतम 19 और न्यूनतम सात डिग्री रहा। उधर, मौसम में उतार चढ़ाव के बीच लोग बुखार, खांसी और जुकाम के चपेट में आ रहे हैं। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. चरन सिंह ने बताया कि मौसम में सर्दी बरकरार है। रात और सुबह के समय ठंड परेशान कर रही है। जबकि, दिन का मौसम बदल चुका है। ऐसे में गर्म कपड़ों को पहनने में लापरवाही न बरतें। ठंडी वस्तुओं का सेवन न करें। देखा जा रहा है कि हर दिन जिला अस्पताल में जुकाम, खांसी व बुखार के मरीज पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें