फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में ठंड का प्रकोप, सुबह होते ही छाया घनघोर कोहरा

Tue, 19 Dec 2017 02:02 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला /अमरोहा। 
विज्ञापन
कोहरा होने कारण कुछ इस तरह से सड़क पर निकले लोग।
विज्ञापन
ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम के उतार चढ़ाव से स्थिति लगातार बनी हुई है। रात को जहां ठंड से लोग कंपकंपा रहे हैं। वहीं सुबह होते ही फिजां में छाए कोहरे से जिंदगी की रफ्तार धीमी पड़ रही है। सोमवार को फिर ऐसा ही नजारा देखने मिला। कोहरे की वजह से दूर की छोड़िए पास तक का लोगों को दिखाई नहीं दिया। सूर्य की किरणों के बावजूद मौसम में ठंडक बरकरार रही।
विज्ञापन

बीते कई दिनों से मौसम करवट बदल रहा है। रात को जबरदस्त कोहरा तो कभी दिन में सूर्य की तपिश लोगों को सुखद अहसास करा रही थी। एकाएक ठंड ने जोरदार दस्तक दी है। सर्द हवाओं से और ठिठुरन बढ़ गई है। रविवार की रात लोग ठंड से सिकुड़ते रहे। कोहरा नहीं होने के कारण लोग सोच रहे थे कि सुबह सूर्यदेव दर्शन देंगे और मौसम सुहावना रहेगा। लेकिन, उनकी उम्मीदों पर तब पानी फिर गया जब चारों तरफ घनघोर कोहरे की चादर छाई रही। इससे एक बार फिर सड़कों पर यातायात की गति थम गई। इस तरह कोहरा छाया कि लोग सोचने को मजबूर हो गए कि अब कम होगा या नहीं। दोपहर में खिली हल्की धूप से लोगों ने कुछ राहत महसूस की, लेकिन हाथ पांव ठंड के सितम से पूरे दिन जकड़े रहे। हाईवे हो या फिर स्टेट हाईवे, प्रत्येक जगह कोहरे की वजह से चार पहिया वाहन धीरे-धीरे रेंगते नजर आए। स्कूली बच्चे ऐसी ही ठंड में विद्यालय जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें