अमरोहा। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बुढ़नपुर में सीएमओ डॉ. सतपाल सिंह ने युवाओं के साथ हेल्थ वेलनेस सेंटरों पर लोगों को जागरूक करने व धूम्रपान न करने की शपथ दिलाई गई।
सीएमओ ने बताया कि आज की युवा पीढ़ी तेजी से तंबाकू व नशे की तरफ बढ़ रही है जोकि बहुत चिंता का विषय है। युवाओं को तंबाकू व नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताया गया और उन्हें धूम्रपान न करने के प्रति जागरूक किया। तंबाकू से हृदय रोग, कैंसर जैसी बीमारी व स्ट्रोक और मानसिक बीमारियां भी हो जाती है। दुनिया भर में हर साल लाखों लोगों की तंबाकू सेवन से मौत हो जाती है। इस दौरान उन्हें धूम्रपान न करने की शपथ दिलाई गई। इस दौरान अधीनस्थ व युवा आदि मौजूद रहे। संवाद