फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: सीएम योगी आज अमरोहा में

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी परिसर शुक्रवार को (आज) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। मुख्यमंत्री थ्री लेयर सुरक्षा के घेरे में रहेंगे। इसके लिए एएसपी, सीओ और इंस्पेक्टर सहित छह सौ सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। कार्यक्रम स्थल से लगभग आधा किलोमीटर दूरी पर ही बैरिकेडिंग लगाकर वाहनों को रोका जाएगा। वहीं यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस कर्मी मुस्तैद रहेंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को बिजनौर के बाद दोपहर 1:45 पर मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी परिसर में बने हेलीपैड पर उतरेगा। इसके बाद 1:55 बजे मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। करीब एक घंटे तक प्रबुद्ध सम्मेलन में शिरकत करेंगे। इसके बाद 3 बजे से 3:15 बजे तक स्थानीय योजनानुसार 15 मिनट का समय आरक्षित रहेगा। इसके बाद 3:20 पर मुख्यमंत्री मुरादाबाद के लिए रवाना हो जाएंगे।
कार्यक्रम को लेकर डीएम राजेश कुमार त्यागी और एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बृहस्पतिवार को व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं भाजपा के जिलाध्यक्ष उदयगिरी गोस्वामी समेत तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता कार्यक्रम स्थल पर जुटे रहे।
विज्ञापन

भाजपा के युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष शुभम चौधरी ने बताया कि भाजपा के प्रबुद्ध सम्मेलन में जिलेभर के छात्र, डॉक्टर्स, इंजीनियर्स, अधिवक्ता, साहित्यकार, उद्यमियों समेत करीब 6500 लोग शामिल होंगे।

जरूरत पड़ने पर हाईवे होगा वनवे
एएसपी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था सख्त की गई है। जरूरत पड़ने पर हाईवे पर यातायात को वनवे किया जाएगा। यदि हाईवे वनवे किया गया तो मुरादाबाद से दिल्ली लेन पर दोनों तरफ का ट्रैफिक चलेगा। दिल्ली से मुरादाबाद लेन पर ट्रैफिक रोका जा सकता है। बृहस्पतिवार को एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने ड्यूटी में लगाए गए पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें