सूबे के मुखिया ने गुरुवार को मेहंदीपुर में दलित प्रधान के घर जमीन पर बैठकर सादगी के साथ खाना खाया। दलित प्रधान प्रियंका ने सीएम योगी को खाना परोसा। दो सब्जी, दाल- चावल के साथ रोटियां खाई। भोज में सीएम योगी के साथ पंद्रह लोग शामिल रहे।
मेहंदीपुर में दलित प्रधान प्रियंका के घर करीब साढ़े नौ बजे सीएम योगी मेहमान बनकर पहुंचे। प्रधान ने मेहमाननवाजी करते हुए सीएम को पूरे आदर के साथ बिठाया। इसके बाद उन्हें खाना परोसा गया।
प्रधान ने अपने हाथों से सीएम योगी आदित्यनाथ को खाना परोसा। उन्हें आलू परमल की सब्जी, लौकी की सब्जी, अरहर की दाल, चावल और रोटियां परोसी गईं। इसके साथ ही टमाटर, खीरा, मूली और चुकंदर की सलाद दी गई। सीएम योगी ने बिना किसी तामझाम के जमीन पर बैठकर सादगी से खाना खाया। गौरतलब है कि पिछले चार दिनों से मेहंदीपुर अफसरों के लिए खास बना हुुआ था। काफी तैयारियां चल रही है। चार पांच दिनों में ही मेहंदीपुर को पूरी तरह से चमका लिया गया। खैर गुरुवार को इंतजार की घड़ियां खत्म हुई और सीएम योगी खाना खाने के लिए पहुंचे। अरहर दाल, आलू परमल की सब्जी, लौकी की सब्जी, रोटी चावल। सलाद टमाटर खीरा, चुकंदर और मूली