शहर पुलिस के एक शागिर्द की ओर से ही पर सीएम योगी आदित्यनाथ की आपत्तिजनक फोटो और धार्मिक उन्माद फैलाने वाली अन्य पोस्ट करने का मामला आने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा है।
मंगलवार शाम कोतवाली में आयोजित अमन कमेटी की बैठक में एक नागरिक की ओर से ये मुद्दा उठाने पर कोतवाली पुलिस की ओर से शागिर्द को तलब कर लिया गया। फिलहाल पुलिस मामले को दबाने में जुटी हुई है।
शहर कोतवाली पुलिस के एक शागिर्द का नया कारनामा सामने आया है। शागिर्द भी ऐसा है जो पुलिस के अधिकारियों के साथ ही पूर्व डीएम की ओर से भी सम्मानित हो चुका है। इसने िट्वटर पर दाउद पुलिस के नाम से बने एकाउंट से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक का आपत्तिजनक फोटो पोस्ट कर डाली है।
इसके अलावा पशु वध को लेकर भी धार्मिक उन्माद फैलाने वाली भी पोस्ट भी की गई हैं। मंगलवार देर शाम कोतवाली परिसर में रमजान को लेकर आयोजित अमन कमेटी की बैठक में शहर के नागरिक अनिल जग्गा ने पुलिस के सामने ये मुद्दा उठाया।
मसला सामने आते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। एसडीएम और सीओ के साथ ही कोतवाली पुलिस ने संबंधित पोस्ट करने वाले शागिर्द को तलब कर लिया। बंद कमरे में काफी देर तक उससे पूछताछ चलती रही।
सूत्रों की माने तो कोतवाली में उसे जमकर फटकार लगाई गई है। इसके बाद भी अभी तक मामले में पुलिस कार्रवाई से बच रही है। मीटिंग में मौजूद रहने के बाद भी सीओ सिटी जितेंद्र कुमार से इस संबंध में बात की गई तो उन्होंने मामले की जानकारी से ही इंकार कर दिया।