फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बादल छाए, उमस भरी गर्मी निकाल रही पसीना

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। पिछले दिनों लगातार बारिश का सिलसिला जारी रहा, लेकिन दो दिनों से मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। बृहस्पतिवार को बादल तो छाए रहे, लेकिन उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। बीच-बीच में काले बादलों को देखकर लगा कि बारिश होगी, लेकिन लोगों को मायूसी हाथ लगी। शाम को भी उमस परेशान करती रही। अधिकतम पारा 34 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया।
विज्ञापन

पिछले चार दिनों से मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कभी तेज बारिश तो कभी उमस परेशान कर रही है। बृहस्पतिवार सुबह धूप निकली लेकिन बीच-बीच में बादल भी छाए। ऐसे में तापमान में भी बुधवार की तुलना में एक डिग्री की बढ़ोतरी हुई। सुबह से ही उमस ने परेशान किए रखा। घरों के अंदर उमस व चिपचिपी गर्मी ने परेशानी बढ़ाई। कूलर व पंखे चलने के बाद भी लोग पसीना-पसीना होते रहे। दोपहर में बीच-बीच में बादलों ने डेरा जमाया, लेकिन बारिश नहीं हुई। जिला कृषि अधिकारी बबलू कुमार का कहना है कि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। शुक्रवार को बारिश की संभावना है। हालांकि, आने वाले तीन चार दिन बारिश के कम आसार हैं। जिससे उमस परेशान करेगी। संवाद
विज्ञापन



-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें