फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: लेनदेन के विवाद में क्लीनिक संचालक की पीट पीटकर हत्या

Mon, 31 Mar 2025 02:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र में रविवार की देर रात क्लीनिक संचालक कोशिंदर (26) की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने लेनदेन के विवाद में पड़ोसी गांव के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव अल्लीपुर खादर कोशिंदर आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव साथलपुर में क्लीनिक चलाते थे। रोजाना की तरह रविवार की रात लगभग आठ बजे कोशिंदर बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। गांव करनखाल और लुहारी खादर के बीच ईंट भट्ठे के नजदीक कुछ लोगों ने पीट पीटकर उनकी हत्या कर दी। दो घंटे तक शव सड़क किनारे पड़ा रहा। रात लगभग 10 बजे परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो मौके पर पहुंचे। घटनास्थल से कोशिंदर की बाइक और मोबाइल गायब था। उसके शरीर पर चोट के निशान दिखाई दे रहे थे।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया। कोशिंदर के परिजनों ने पड़ोसी गांव के लोगों पर रुपये के लेनदेन में चल रही रंजिश को लेकर पीट पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। कोशिंदर के पिता रामशरण का कहना है कि पड़ोसी गांव के कुछ लोगों से कॉलोनी बनवाने को लेकर पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। आरोपियों आठ दिन पहले कोशिंदर को जान से मारने की धमकी दी थी। छह दिन पहले आरोपी घर से इंजन और बग्गी खींचकर ले गए थे। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि घटना की सूचना प्राप्त हुई है। पूरी जांच पड़ताल कराई जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एक माह बाद होनी थी शादी
परिजनों के मुताबिक कोशिंदर की एक माह के बाद शादी होने वाली थी। घर में शादी की तैयारी चल रही थी। कोशिंदर की मौत के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें