फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बुखार से कक्षा चार के छात्र की गई जान

Thu, 31 Jul 2025 02:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
आदमपुर। खेलिया पट्टी गांव निवासी किसान लाल सिंह के बेटे राजू (10) की मंगलवार को बुखार से मौत हो गई। तेज बुखार और सिर दर्द की शिकायत के बाद परिजन छात्र को लेकर अस्पताल पहुंचे लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन

गांव खेलिया पट्टी निवासी किसान लाल सिंह का बेटा राजू गांव खुर्तिया के एक निजी विद्यालय में कक्षा चार का छात्र था। वह मंगलवार सुबह स्कूल में गया था। स्कूल में उसे तेज बुखार और सिरदर्द की शिकायत हुई। तबीयत बिगड़ने पर शिक्षकों ने उसके परिजनों को जानकारी दी। परिजन राजू को घर ले आए और तत्काल एक निजी चिकित्सालय ले गए।
राजू की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर संभल के लिए रेफर कर दिया। इस पर परिजन उसे संभल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राजू की मौत से मां-बाप और भाई-बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि राजू पढ़ाई-लिखाई में बहुत होनहार बच्चा था और उसके भविष्य को लेकर उन्होंने कई सपने संजोए थे।
विज्ञापन

राजू की मौत से केवल परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे गांव में शोक का माहौल है। मृतक राजू चार भाई बहनों में तीसरे नंबर का था। रहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉक्टर शशांक चौधरी का कहना है बुखार से छात्र की मौत का कोई मामला संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें