वीआईपी गैलरी में जाने के लिए भाजपाइयों को पुलिस ने रोका तो उनका गुस्सा भड़क गया। कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिस के साथ उनकी तीखी नोकझोंक भी हुई।
बुधवार दोपहर करीब दो बजे जन विश्वास यात्रा हसनपुर पहुंची। हालांकि इससे पहले ही वीआईपी गैलरी पूरी तरह से भर चुके थी। बाद में पहुंचे कार्यकर्ताओं को वीआईपी गैलरी में जगह नहीं मिली। गैलरी में जगह कम होने पड़ने की वजह से लोग मीडिया गैलरी में बैठ गए। इससे मीडिया कर्मियों को कवरेज में भी परेशानी हुई। उधर, गेट पर एंट्री के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने यह कहते हुए रोक लिया कि मीडिया गैलरी में जगह नहीं है। ऐसे में नाराज कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। इनमें कुछ पदाधिकारी भी थे। पुलिस से जमकर नोकझोंक हुई।
। सीएम की जनसभा स्थल पर जगह कम होने की वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। अधिकांश लोग पंडाल में जाने की जद्दोजहद करते दिखाई दिए। दूर तक खड़े होने की भी जगह सीएम की जनसभा के हिसाब से कम दिखाई दी। लोगों ने आम के पेड़ों पर चढ़कर सीएम को सुना। इनमें कई पेड़ टूट भी गए।
सीएम की जनसभा के लिए श्रीमति सुखदेवी इंटर कालेज के ग्राउंड पर जनसभा का आयोजन किया गया था। यह मैदान शुरू में जनसभा के हिसाब से पर्याप्त बताया जा रहा था। लेकिन पंडाल एवं मंच की दिशा गलत होने की वजह से जगह कम पड़ गई। अधिकांश लोगों को पंडाल में बैठने के लिए जगह नहीं मिल पाई। दूर से खड़े होकर भी सीएम दिखाई नहीं दिए तो लोगों ने सामने आम के बाग में पेड़ों पर चढ़कर सीएम के भाषण को सुना। इसके अलावा लोगों ने नेताओं के बड़े बड़े होर्डिंग के लिए लगाए गए बांसों पर चढ़ने की कोशिश की। जिसके वजह कई होर्डिंग टूट गए। आम के पेड़ अधिक लोग चढ़ जाने की वजह से पेड़ टूट गया। जिसके बाद लोग नीचे गिर गए। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई। मुख्यमंत्री को सुनने के लिए भारी भीड़ सुबह नौ बजे ही जनसभा स्थल पर पहुंच गई। जबकि सीएम के आने का प्रस्ताव समय 2 बजकर 25 मिनट था। हालांकि वह अपने प्रस्तावित समय से पैंतीस मिनट देरी से हसनपुर पहुंचे। पूरे तीन बजे सीएम का हेलिकॉप्टर हसनपुर में उतर गया। इस तरह से पूरे छह घंटे तक लोग सीएम का भाषण सुनने के लिए इंतजार करते रहे। केवल पंद्रह मिनट भाषण देने के बाद वह हेलिकॉप्टर पर सवार होकर वापस रवाना हो गए। जनसभा के दौरान क्षेत्रीय विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भगवान श्रीराम की प्रतिमा भेंट की। इसके अलावा क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनिवाल व पूर्व सांसद देवेंद्र नागपाल ने हनुमान जी का गदा भेंट किया। सीएम को कुछ न कुछ भेंट के लिए अधिकांश नेता तैयारी किए हुए थे, लेकिन उन्होंने इसके लिए ज्यादा समय नहीं दिया।
हसनपुर में दोपहर करीब दो बजे पहुंची जन विश्वास यात्रा के साथ कई नेता रहे। इनमें सांसद कैराना प्रदीप चौधरी, राज्यमंत्री अनिल शर्मा, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार अशोक कटारिया, क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनिवाल, उत्तर प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी कैप्टन अभिमन्यु, एमएलसी गोपाल अंजान, क्षेत्रीय मंत्री अंकुर राणा आदि रहे। हसनपुर में पूर्व जिला महामंत्री नरेंद्र प्रताप राणा, मनीश नागर आदि ने कार्यकर्ताओं के साथ जन विश्वास यात्रा का स्वागत किया।
पूर्व सांसद कंवर सिंह तंवर, पूर्व सांसद देवेंद्र नागपाल, हसनपुर विधायक महेंद्र खड़गवंशी, धनौरा विधायक राजीव तरारा, नौगांवा विधायक संगीता चेतन चौहान, एमएलसी डॉ.हरि सिंह ढिल्लो, जिला पंचायत अध्यक्ष ललित तंवर, जिला प्रभारी विकास अग्रवाल, विधानसभा प्रभारी अशोक पाल, जिलाध्यक्ष डॉ.ऋषिपाल नागर, जिला महामंत्री अभिनव कौशिक, राकेश वर्मा, चंद्रभान भाटी, पूरन सिंह सैनी, रैली प्रमुख एवं जिला उपाध्यक्ष मयंक अग्रवाल रहे। जबकि कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष राजपाल सैनी, भाजुमो जिलाध्यक्ष शुभम चौधरी, उपाध्यक्ष शिखर अग्रवाल, जिमा मंत्री योगेंद्र प्रजापति, मोहित शर्मा, मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा, पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य चंद्रपाल खड़गवंशी, किसान मोर्चा जिला महामंत्री कुंवरपाल खड़गवंशी, आदमपुर मंडल प्रभारी विजय पांडेय, पूर्व चेयरमैन राकेश बंसल उर्फ कालू, पूर्व जिला महामंत्री नरेंद्र प्रताप राणा, जिला मंत्री सुधीर चौहान, हसनपुर ब्लॉक प्रमुख ममता गुर्जर, गंगेश्वरी प्रमुख राजेंद्र खड़गवंशी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष उषा शर्मा, जिला महामंत्री उमा नागर, पूर्व नगर अध्यक्ष अतुल गर्ग एवं राकेश अग्रवाल, लोकेश अग्रवाल, पंकज भटनागर, सचिन गुप्ता रहे।