फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: झमाझम बारिश से शहर हुआ जलमग्न, गर्मी से राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। मंगलवार को हुई झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली, लेकिन शहर की जल निकासी व्यवस्था की पोल भी खुल गई। मुख्य सड़कें और गली-मोहल्ले पानी से लबालब हो गए। कई स्थानों पर घंटों जलभराव रहने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी। वहीं, खेतों में पानी भरने से किसानों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

सुबह से आसमान में घने बादल छाए रहे और ठंडी हवाओं के बीच करीब 10 बजे बूंदाबांदी शुरू होने के बाद तेज बारिश हुई। रेलवे स्टेशन रोड, बिजनौर मार्ग, कल्यानपुर मार्ग और कोतवाली के सामने समेत कई प्रमुख मार्गों पर पानी भर गया। कोट, चौब, नल, आवास विकास, दानिशमंदान, अंबेडकर पार्क और लकड़ा चौराहा सहित कई मोहल्लों की सड़कें जलमग्न हो गईं। जलभराव के कारण कई लोग घंटों घरों में ही रहे, जबकि बच्चों ने बारिश का आनंद लिया।
बारिश के बाद कुछ देर मौसम सुहावना रहा, लेकिन दोपहर में धूप निकलने से उमस फिर बढ़ गई। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मौसम विशेषज्ञ पवन शुक्ला ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले पांच दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा। बीच-बीच में हल्की से मध्यम बारिश और धूप के कारण उमस बनी रह सकती है। उन्होंने किसानों और आम लोगों को मौसम के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार सतर्क रहने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें