फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जश्न में डूबा शहर, गूंजा हैप्पी न्यू ईयर

विज्ञापन
गजरौला में इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष वंदना सिन्हा के संग घर पर ही नववर्ष का जश्न मनातीं क्लब की सद? - फोटो : GAJRAULA
विज्ञापन
अमरोहा। नया साल, यानी नई उम्मीदों और नई आकांक्षाओं का साल। अधूरे सपनों को पूरा करने का साल... खुशियां बांटने का साल... गमों को भुलाने का साल... जिंदगी में नई शुरुआत करने का साल। लोगों ने कुछ इस तरह नववर्ष 2021 की शुरुआत के मैसेज भेजे। कोरोना संक्रमण के चलते लगी पाबंदियों को देखते हुए लोगों ने अपने घरों में ही नए साल के स्वागत के कार्यक्रम का जश्न मनाया। दोस्तों रिश्तेदारों और अपने शुभचिंतकों ने खूबसूरत शब्दों के साथ हैप्पी न्यू ईयर विश किया।
विज्ञापन

घड़ी की टिक-टिक के साथ लोगों में जोश बढ़ता गया। जैसे अर्धरात्रि के 12 बजे हैप्पी न्यू ईयर की गूंज शुरू हो गई। लोगों ने नए साल 2021 का इस्तकबाल जश्न के साथ किया। कुछ और होटल और रेस्तरां में छोटी-मोटी पार्टियां देर रात तक चलती रहीं। जिसमें 2020 को विदाई देकर 2021 का जोरदार स्वागत किया गया। युवाओं ने फिल्मी धुन गानों की धुन पर खूब धमाल मचाया। उधर तमाम लोग घरों में टीवी पर चिपके रहे। चैनल पर आ रहे न्यू ईयर से जुड़े कार्यक्रमों का आनंद लिया। नए साल के स्वागत को लेकर कई दिनों से लोगों की तैयारियां शुरू कर दी थीं। गुरुवार को दिन ढलते ही लोगों में न्यू ईयर का खुमार शुरू हो गया था, जो अर्धरात्रि तक चलता रहा। 12 बजते ही आतिशबाजी भी की गई। हर कोई एक-दूसरे को न्यू ईयर की बधाई देता दिखा। साथ ही युवा डीजे की धुन पर खूब थिरके। वहीं सुरक्षा के लिहाज से पुलिस फोर्स अलर्ट रहा। इस दौरान पुलिस ने होटल-रेस्टोरेंट और रेस्तरां के बाहर मुस्तैद दिखी। पुलिस ने संदिग्धों को तलाशी लेकर छोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें